हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर क्षेत्र के गोवर्धनपुर रोड़ पर स्थित आशीर्वाद नर्सिंग होम में ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने अपनी टीम व सी ओ लक्सर व चिकित्साधिकारी लक्सर अनिल वर्मा तथा उप निरीक्षक मनोज नौटियाल के साथ मिलकर आशीर्वाद नर्सिंग होम के मेडिकल स्टोर की सील खोलकर दवाइयां अपने कब्जे में लेकर जाँच के लिए सक्षम अधिकारी के लिये भेज दी है गौर तलब है कि गत माह पूर्व एक नवजात शिशु व प्रसूता की मौत आशीर्वाद नर्सिंग होम में हो जाने के कारण ग्रामीणों ने हंगामा कर हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसकी जांच हेतु हरिद्वार मुख्य चिकित्साधिकारी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे थे वही मेडिकल विभाग के अधिकारियो ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नर्सिंग होम को सील कर अपने कब्जे में ले लिया था, लेकिन गत दिवस पूर्व नर्सिंग होम का ताला मेडिकल विभाग द्वारा खोल दिया गया था, परंतु नर्सिंग होम के अन्दर संचालित मेडिकल स्टोर को सील ही रहने दिया था, गुरूवार को ड्रग इंस्पेक्टर अपनी टीम व प्रशासनिक अमले के साथ नर्सिंग होम पहुंची और प्रशासनिक अधिकारियो के सामने मेडिकल स्टोर की बाबत अस्पताल के संचालक से मेडिकल लाइसेंस व दवा के बिलों की जानकारी जाननी चाही, तो नर्सिंग होम संचालक मेडिकल से सम्बंधित कोई कागज व बिल नहीं दिखा पाया, वहीं मेडिकल स्टोर में गन्दगी को देखकर ड्रग इंस्पेक्टर आग बबूला हो गयी, पूछे जाने पर पर उन्होंने बताया कि इस मामले में जो भी उचित कार्येवाही होगी वो की जायेगी और आगे इस तरह की कोई घटना घटित न हो उसका विशेष ध्यान दिया जायेगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours