हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। यातायात पुलिस हरिद्वार द्वारा 31वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के तृतीय दिवस को आईटीसी कंपनी सिडकुल में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें यातायात नियमों का पालन करने वाहन चलाने चलाते समय सीट बेल्ट, दो पहिया वाहन चलाते हेलमेट धारण करने, वाहन चलाते समय वाहन में ओवरलोड सवारियां बिठाने, शराब पीकर वाहन न चलाने एवं रोड सेफ्टी के संबंध में जानकारी प्रदान की गई, इसके अलावा सेक्टर 2 बैरियल पर एक नेत्र प्रशिक्षण चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें एआरटीओ हरिद्वार सुरेश नेगी एवं निरीक्षक यातायात हितेश कुमार उपस्थित रहे, 31वें सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाए जाने के क्रम में यातायात पुलिस रुड़की द्वारा यातायात रुड़की परिषद में रुड़की क्षेत्र की मीडिया और रोड सेफ्टी स्टेकहोल्डर एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, परिवहन विभाग के जनप्रतिनिधियों द्वारा के साथ सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के संबंध में सुझाव मांगते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं उनके पर्यावरण के संबंध में विचार विमर्श किया गया, तथा वर्ष 2018 में गठित सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में अवगत कराते हुए भविष्य में दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु कार्य योजना तैयार कर उन पर अमल लाने के संबंध में सहयोग किए जाने हेतु जागरूक किए व जनप्रतिनिधियों द्वारा सुझाव दिए गए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours