हरिद्वार की गूंज (24*7)
आशुतोष द्वितीय ओर तृतीय श्रेणी में प्राची रहीं अव्वल
(रजत चौहान) हरिद्वार। भूपतवाला स्थित आर०जे० कलासेज में दिनांक 08/ 12/2019 को कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे क्लास के समस्त छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया, प्रतियोगिता में लगभग 25 बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें आयु वर्ग के अनुसार आस्था, छवि ओर कामाक्षी ने प्रथम स्थान, आशु तोष, प्रतिज्ञा व सुहाना के द्वितीय स्थान के साथ तृतीय स्थान में प्राची, दिव्यांश व मानस ने अपनी जगह बटोरी, सामाजिक संस्था स्वामी विवेका नन्द जनहित ट्रस्ट द्वारा आयोजित कक्षा में इस कला प्रतियोगिता के आयोजन बच्चों की कला प्रस्तुति के लिए किया गया, आयोजक मंडल में संस्था के सह सचिव व कक्षा संचालक राजा बाबू तोमर, कोषाध्यक्ष अमित सैनी व उपाध्यक्ष आदित्य सिंह राणा रहें सचिव गौतम खट्टर के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों के अंदर छिपी कला को निखारने ओर उन्हें प्रतियोगिता योग्य बनाने के लिए किया गया है, बताया कि बच्चों ने अपनी प्रतिभा के अनुसार कला को कागज के पन्नों पर निखारा है, और उससे उनके अंतर्मन का ज्ञान होता है, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों में आस्था, इश निका, कृष्णा, त्रिशया, कामाक्षी, रुद्रांश, दिया, आरती, रानी, आसुतोष, मोहित, आशीष, अमिरितेश, द्रव्य, दिव्यांश, अंश, रूही, प्रतीज्ञा, हिमांशु , मनास, अर्शित, प्रिंस, दीपांशु, शुभम , सुहाना, शीतल, प्राची, आरव, नमन, छवि, सिया, ईशु, मनदीप आदि रहें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours