हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। गरीबों, निर्धनों तथा असहायों की की गई सेवा कभी खाली नहीं जाती। उक्त विचार मेयर गौरव गोयल ने पनियाला में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि गरीबों एवं  निर्धनों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य तो है ही, इससे उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होता है, तथा ऐसे लोगों का दिया हुआ आशीर्वाद भाग्य को भी बदल देता है। उन्होंने वेदांता आई हॉस्पिटल के सौजन्य से आयोजित शिविर का उद्घाटन फीता काटकर किया तथा शिविर में निशुल्क दवाइयां  वितरित की।शिविर में डॉ. विपुल अरोड़ा निदेशक, प्रशांत धीमान अस्पताल प्रबंधक, सोनू कुमार, पारुल, संगीता, हैदर ने अपनी सेवाएं दी। जिला पंचायत सदस्य सपना बाल्मीकि ने कहा कि वेदांता आई हॉस्पिटल द्वारा समय-समय पर ऐसे शिविर के आयोजन से निर्धन लोग लाभान्वित होते हैं। संचालन इलम चंद आर्य ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह पटेल, चौधरी मांगे राम पार्षद, सुखविंदर सिंह, राव सलीम, राव सरफराज आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे, इससे पूर्व पटियाला पहुंचने पर जिला पंचायत सदस्य सपना बाल्मीकि आदि ने मेयर गौरव गोयल का जोरदार ढंग से स्वागत किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours