हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ग्राम पंचायत सिखरोडा में तारा अक्षर केंद्र पर ऋषि हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टरों की टीम ने हड्डी एवं जोड़ों के दर्द, इंफेक्शन की जांच की गई और कुल्ले एवं घुटने के प्रत्यारोपण की जानकारी दी गई। इसके साथ महिलाओं की ब्लड प्रेशर और पल्स की जांच की गई और नियमित रूप से सही रखने के लिए कुछ व्यायाम भी बताए गए। डॉक्टर अंकुर सिंह सैनी ने लकवा और हड्डी से जुडी बहुत सारी खतरनाक बीमारी के लक्षण बताते हुए महिलाओं को जागरूक किया गया। तारा अक्षर कंप्यूटर पर आधारित साक्षरता कार्यक्रम है जो निरक्षर महिलाओं को 56 दिन में हिंदी पढ़ना लिखना व सामान्य गणित की जानकारी देता है यह एक सॉफ्टवेयर पर आधारित एक कार्यक्रम है अभी तक तारा अक्षर कार्यक्रम में ढाई लाख से भी ज्यादा महिलाएं साक्षर हो चुकी है। उत्तराखंड में 7000 महिलाएं साक्षर हो चुकी है और 1080 महिलाएं साक्षर हो रही हैं तारा अक्षर के 56 दिन होने के बाद तारा अक्षर से हुई नवसाक्षर महिलाओं के लिए निरंतर अभ्यास के लिए ज्ञान चौपाली कार्यक्रम को 6 महीने तक चलाया जाता है, जिसमे ज्ञान चौपाली में समय-समय पर अतिथि वक्ता सत्र कराए जाते हैं जिसने विभिन्न प्रकार के विषयों पर अतिथि के द्वारा महिलाओं को जानकारी दी जाती है। वही ग्राम प्रधान नसीम ने तारा अक्षर कार्यक्रम की कार्यक्रम की सराहना करते हुए तारा अक्षर कार्यक्रम के प्रोग्राम को ऑर्डिनेटर राजीव पांडे, ब्लॉक कॉर्डिनटर पारस सैनी और तारा अक्षर की पूरी टीम को धन्यवाद दिया। इस मौके पर सीनियर सुपरवाइजर मुईद आलम, तालिब अली, सत्देन्द्र कुमार, रबी, रितु , ग्राम प्रधान नशीम जी, वी0 सी0 एस0 से विशाल सैनी, आरोज्ञा परिवार कि ओर से अंकित कुमार,तारा अक्षर की 100 नव साक्षर महिलाएं तथा सक्ड़ौ ग्रामीण महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours