हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की मुक्ति, पुनर्वास एवं शिक्षित करने हेतु जनपद हरिद्वार में दिनांक 1 सितंबर 2019 से एक अभियान ऑपरेशन मुक्ति चलाया गया था। उक्त अभियान के अंतर्गत जनपद हरिद्वार मे गठित पुलिस टीम द्वारा भिक्षावृत्ति में लिप्त 275 बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराते हुए भिन्न-भिन्न स्कूलों में उनका दाखिला कराते हुए उन्हें मुख्यधारा में लाया गया है। भिक्षावृत्ति से मुक्त कराए गए बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु दिनांक 15 नवंबर 2019 को महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों को स्कूल बैग, पाठ्य सामग्री, स्वेटर, जूते आदि वितरित किए गए थे। उक्त अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज दिनांक 4 दिसंबर 2019 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस द्वारा दिव्य प्रेम सेवा आश्रम पहुंच कर पुलिस टीम द्वारा भिक्षावृत्ति से मुक्त कराए गए बच्चों में से दिव्य प्रेम सेवाश्रम में शिक्षा हेतु दाखिला कराए गए, 52 छात्र-छात्राओं से मिलकर एवं उनको शिक्षा का महत्व बताते हुए शिक्षा के प्रति उनका उत्साह वर्धन किया गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त 52 बच्चों को पठन-पाठन सामग्री एवं जूते तथा स्वेटर आदि वितरित किए गए। एवं ऑपरेशन मुक्ति टीम के सदस्यों को उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। उक्त अवसर पर ऑपरेशन मुक्ति टीम के नोडल अधिकारी अभय सिंह क्षेत्राधिकारी नगर एवं सदस्य निरीक्षक पीसी मठपाल, निरीक्षक मनो आदि मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours