हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में ई रिक्शा चालकों ने हड़ताल कर जमकर नारेबाजी की, और आरोप है कि मेन बाजार लक्सर में कुछ व्यापारियों ने ई रिक्शा चालकों के साथ मारपीट की थी जिसके चलते आज ई रिक्शा चालकों ने हड़ताल शुरू कर दी है उनका आरोप है कि मेन बाजार से रेलवे स्टेशन तक वह अपनी रिक्शा लेकर जाते हैं और वहां से सवारी वापस लेकर रुड़की बस स्टैंड पर आते हैं बाजार में काफी भीड़ भाड़ होती है बाजार के व्यापारी अपना सामान बाहर रखते हैं जिससे बाजार में जाम लग जाता है लेकिन व्यापारियों ने उल्टे उनके साथ मार पिटाई कर दी है ई रिक्शा चालकों का कहना है कि चौकी इंचार्ज से लेकर कोतवाल और एसडीएम तक सभी उनको नो एंट्री का हवाला देते हैं अगर उनकी नो एंट्री कर दी जाएगी, तो उनके पास रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा, जिससे उनके बच्चे भुखमरी की कगार पर होंगे, लेकिन जो व्यापारी अपना सामान बाहर रखते हैं उनके खिलाफ शासन प्रशासन कार्रवाई करने में बोना साबित हो रहा है सिर्फ और सिर्फ गरीब रिक्शा चालकों पर ही रोग ग़ालिब कर धमकाया जाता है एक रिक्शा चालक ने कहा है कि नगर पालिका चेयरमैन अमरीष गर्ग ने उन्हें आश्वासन दिया है कि शहर में उनकी किसी भी तरह के लिए कोई नो एंट्री नहीं होगी, इसी बात को लेकर उन्होंने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है अब देखना यह होगा कि बाजार में जो लोग जाम लगाने के जिम्मेदार हैं क्या शासन-प्रशासन उनके खिलाफ कोई कार्यवाही कर पाएगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours