हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन (रजि०) नई दिल्ली उन्नाव की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए आज हरिद्वार सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर यूथ उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पीयूष जाटव के नेतृव में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को ज्ञापन दिया, ज्ञापन में उन्नाव की बेटी के साथ जो अत्याचार हुए हैं उसको लेकर दोषियों को फांसी की सजा की मांग की। वही मानवाधिकार सुरक्षा संगठन रजिस्टर्ड नई दिल्ली के यूथ उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पीयूष जाटव ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से अपील की है कि उन्नाव की बेटी के साथ जो गिरनोहा काम किया है उसको लेकर दरिंदों को फांसी की सजा हो और देश में ऐसा कानून बनना चाहिए जिससे बहन बेटियां सुरक्षित रहें, अभी हैदराबाद वाला कांड को लोग अभी भूले ही नहीं थे और उन्नाव वाले कांड ने देश को हिला कर रख दिया है अब तो हर परिवार के मन में एक डर सा पैदा हो गया है जिसके चलते शहर में बहन बेटियां अब सुरक्षित नहीं है आए दिन बहन बेटियों पर अत्याचार होते जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि कब तक हिंदुस्तान बहन, बेटियों की चीज सुनता रहेगा, कब तक बहन, बेटियों के साथ बलात्कार करके उन्हें जिंदा जलाया जाएगा, पीयूष जाटव ने कहा कि जल्द से जल्द देश में एक नया कानून बनाने की जरूरत है, ओर उन्होंने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदित्यनाथ योगी से मांग की है की बहन, बेटियों की सुरक्षा के लिए एक नया कानून जल्द से जल्द लाएं। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में पुष्पेंद्र शर्मा, मनीष लखानी, प्रमोद कुमार, शुभम भट्ट, अमन कुमार, आशीष थापा, सेमी वालिया, विनय निगम, राम चौहान, अमित जाटव, दिनेश सिंह, मनोज ठाकुर व गौरव चोपड़ा आदि लोग उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours