हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत इशान्क राठी पुत्र स्व0श्री राम कुमार निवासी जगजीतपुर द्वारा अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध स्वयं के श्री राम डिपार्टमेन्टल स्टोर से दिनांक 3/1/19 की रात्रि को लोहे के भारी भरकम चैनल चोरी कर ले जाने के संबंध में मु0अ 0स0 06/19 धारा 379 भादवि पंजीकृत कराया गया, तत्पश्चात सुरागरसी पतारसी के जरिए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राहुल पुत्र सतपाल निवासी जे0वी0जी कालोनी जमालपुर तथा एक अन्य अभियुक्त को चोरी किये सामान सहित गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। माननीय न्यायालय से जमानत पर रिहा होने के पश्चात अभियुक्त राहुल फरार चल रहा था। जिसे दिनांक 10/12/19 की रात्रि सुरागरसी पतारसी के जरिए उ०नि०संदीप चौहान व का०420 सुनील राणा, का०716 ब्रजमोहन द्वारा गिरफ़्तार किया गया है जिसे समय से माननीय न्यायालय पेश किया जाएँगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours