हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि जनता के दिए गए आशीर्वाद को वे एहसान के रूप में उतारेंगे जनता से किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा। उक्त विचार मेयर गौरव गोयल ने रामनगर स्थित होटल में पंजाबी समुदाय के द्वारा पार्षद हनीस अरोड़ा एवं अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जनता ने नगर के विकास और उन्नति के लिए मुझे इस पद पर चुनकर जो मेरे ऊपर एहसान किया है वह उसे एक ऋण के रूप में लेंगे तथा उनसे नगर एवं जनता की सेवा के रूप में जो भी भरसक प्रयास होगा, उसको संपूर्ण करने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। जनता मेरे लिए सर्वमान्य है और जनता का आदेश हमेशा मेरे सरमाथे रहेगा तथा जनता को किसी भी रूप में निराश नहीं किया जाएगा।यह उनका संकल्प है और भरोसा भी है कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।रामनगर से निर्वाचित पार्षद हनीस अरोड़ा ने कहा कि नगर की जनता ने सम्मान देकर उनका सर्वोच्च किया है और यह जनता द्वारा दिया गया ऐसा सम्मान है, जिसको हम उनकी सेवा के रूप में करके पूरा करेंगे सम्मान कार्यक्रम में आयोजक द्वारा एयर गौरव गोयल को पगड़ी एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा पार्षद मनीष अरोड़ा को भी समाज के लोगों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देवराज गंभीर, सरदार कमलजीत सिंह, सुरेंद्र सपरा, चमन लाल, धर्मपाल मेंदीरत्ता, भारत भूषण, अरविंद कश्यप, नवनीत कालरा, सुरेंद्र मेहंदीरत्ता, राजेश मल्होत्रा, गुलशन जनवाणी, भविष्य शर्मा, जितेंद्र बजाज, मोनू भाई, सौरभ गोयल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन शीतल कालरा एडवोकेट ने किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours