हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। माननीय मुख्यमंत्री उत्तरखण्ड त्रिवेंद्र सिंह रावत आज काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग रूड़की के 22 वे स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर की, मुख्यमंत्री ने काॅलेज के प्रबंधन, शिक्षक तथा छात्रों को स्थापना दिवस पर शुभकामनायें दी, कार्यक्रम में रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर  गौरव गोयल, प्रबंध निदेश श्रेयस जैन, श्री आरके जैन सहित समस्त काॅलेज प्रबंधन के अधिकारी उपस्थित रहे, मुख्य मंत्री ने काॅलेज में संचालित किये जा रहे एग्रीकल्चर तथा हाॅर्टी कल्चर विषय में स्नातक (बी०एस०सी०)की शिक्षा दिये जाने पर प्रसन्नता जाहिर की, उन्हेांने कहा कि किसान हमारे देश में सबसे अधिक श्रम करने वाला और न्यूनतम सुविधा में जीवन यापन करने वाला व्यक्ति है, वह दिन रात मेहनत करने के बाद भी अपने द्वारा किये श्रम का हिसाब नहीं लगाता, यदि काॅलेज में किसी को इस विषय की शिक्षा देकर निपूण बनाया जा रहा है, तो यह कृषक वर्ग के लिए उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा, उन्हेांने कहा कि अब यह विषय पढ़ाये जाने से हिसाब का पक्का किसान हमें मिलेगा, काॅलेज द्वारा स्वंय विभिन्न प्रकार के कृषि उत्पादों की खेती किये जाने को भी उत्तरा खण्ड के किसानों के लिए हितकर बताया, मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता से कैरियर बनाने वाले काॅलेज के पूर्व छात्रों को भी सम्मनित किया। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours