हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हरिद्वार जनपद में थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारियों को सेल्फ डिफेंस के दिए दिशा निर्देश, जिसके चलते हरिद्वार पुलिस द्वारा विभिन्न स्कूलों में जाकर स्कूली बच्चों को सेल्फ डिफेंस के बारे में जागरूक किया जा रहा है, और उन्होंने बच्चों को नशे के संबंध में भी जागरूक किया, इसके चलते आज सेंटेंस स्कूल रुड़की में स्कूल के बच्चों को सेल्फ डिफेंस तथा नशे के संबंध में बताया गया, ओर स्कूली बच्चों को यातायात के बारे में भी जानकारी दी, ओर हरिद्वार पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को अजनबी व्यक्तियों से सावधान रहने की सला दी, ओर पुलिस द्वारा बच्चो को यह भी बताया गया है कि आज के समय मे बच्चे सोशल मीडिया का खाफी प्रयोग कर रहे है, ओर उन्हें अभी सोशल मीडिया की ठीक तरह जानकारी नही है सोशल मीडिया और बच्चे बिना सोचे समझे कुछ भी शेयर कर देते है, इस बारे में बच्चों को भी सोच समझकर प्रयोग करना चाहिए, ओर बच्चो को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी गई। हरिद्वार पुलिस द्वारा बच्चों को यह जानकरी दी गयी है कि बच्चे अपने पेरेंट्स को अपने बैंक अकाउंट की जानकारी किसी से भी मोबाइल पर शेयर ना करें, हरिद्वार पुलिस की जो मुहिम चलाई जा रही है यह अपने आप में एक बहुत बड़ी मिसाल है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours