हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। श्री सीमेंट फैक्ट्री में डेमो दिखा कर्मचारियों को आग से बचने के लिए किया गया जागरूक जिसमें लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा और अग्निशमन विभाग के एफएसओ महताब अली ने कर्मचारियों को डेमो दिखा कर किया जागरूक उन्होंने कहा कि आग लगने पर अगर आप फंस जाते हो तो उससे कैसे बचा जा सकता है,
देखें वीडियो: अविनाश वर्मा क्षेत्राधिकारी लक्सर
यह सभी गुर कर्मचारियों को सिखाए गए साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा ने कहा कि नशा नाश करता है, इसलिए नशे से बचना चाहिए और जो पैसा हम मेहनत करके नशे में बर्बाद कर रहे है, उस पैसे को अपने बच्चों के ऊपर खर्च करना चाहिए उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाएं अच्छा खाना खिलाएं और अच्छे संस्कार दे,
देखें वीडियो: एफएसओ महताब अली लक्सर
इसलिए सभी को चाहिए कि वह अपनी मेहनत की कमाई नशे में बर्बाद ना करें साथ ही उन्होंने अपील की कि जो लोग भी फैक्ट्री में काम करते है, और बाहर के रहने वाले है, उन्हें अपना सत्यापन पुलिस द्वारा जरूर कराना चाहिए क्योंकि अगर कोई घटना हो जाती है, और आप का सत्यापन नहीं है, तो आप शक के घेरे में आ जाते है, इसलिए सत्यापन होना जरूरी है, वही एफ एसओ महताब अली ने कहा कि उन्होंने आज अपने अधीनस्थों के साथ श्री सीमेंट फैक्ट्री में पहुँचकर डेमो के माध्यम से सभी कर्मचारियों को जागरूक किया है,
देखें वीडियो: आलोक मुरेलिया जेएम श्री सीमेंट फैक्ट्री
जिससे कि आपदा के समय आग से अपने जीवन को बचाया जा सके वहीं श्री सीमेंट फेक्ट्री के जीएम आलोक मूरेलिया ने कहा की फैक्ट्री के सभी कर्मचारी हमारा परिवार है, और हम इनके स्वास्थ्य की कामना करते हैं और साल में 13 बार सुरक्षा संबंधी बातें इन्हें बताते हैं महीने की 1 तारीख को इन्हें आपदा से बचने के गुर सिखाए जाते है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours