हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। आज सुल्तानपुर टीकमपुर जेपी कन्वेंट पब्लिक स्कूल में महारानी लक्ष्मी बाई के जन्म दिवस के उपलक्ष में एनुअल फंक्शन मनाया गया, स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि हम हर वर्ष महारानी लक्ष्मी बाई के जन्मदिवस पर यह एनुअल फंक्शन मनाते हैं क्योंकि महारानी लक्ष्मी बाई एक ऐसी योद्धा थी जिन्होंने अंग्रेजों के साथ जंग की और विजय प्राप्त की ऐसी महान हस्ती को कभी नहीं बुलाया जा सकता, इसी क्रम में हर वर्ष हम एनुअल फंक्शन के रूप में मनाते हैं जिससे कि हमारे छात्र-छात्राओं को उनसे कुछ प्रेरणा मिल सके इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का मन मोह लिया बच्चों ने तरह-तरह के नाटक के रूपांतरण कर रानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि आज भी हमें ऐसी योद्धा की कमी खलती है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर अंग्रेजों से लोहा लिया और जीत हासिल की ऐसी योद्धा को कभी नहीं बुलाया जा सकता आज भी वह हमारे दिलों में जिंदा हैं और आने वाली हमारी नस्ले भी महारानी लक्ष्मी बाई को कभी नहीं भुला पाएंगी ऐसी वीरांगना से हमें प्रेरणा मिलती है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours