हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे, अभियान के अंतर्गत कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा दिनांक 18/11/2019 को मुख्बिर की सूचना पर एच०आर० डी०सी० से लेबर कॉलोनी की ओर जाने वाले रास्ते पर एक काले रंग की स्कूटी जिसका नम्बर यू०के०-08 ए०क्यू०9608 है, स्कूटी के अंदर 40 पव्वे देसी शराब पिकनिक के साथ एक युवक को पकड़ा, स्कूटी सवार ने अपना नाम रोहित पुत्र महेश चंद्र निवासी लेबर कॉलोनी बताया इस सम्बंध में अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया है, आपको बताते चले कि जब से आई०पी०एस० सैंथिल अबुदई कृष्ण राज एस० ने जनपद हरिद्वार के पुलिस कप्तान की कुर्सी संभाली तब से लगातार अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही जारी है, रानीपुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विक्रम धामी ने बताया कि रानीपुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मे अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही जारी है, और जारी रहेगी, किसी भी प्रकार के अवैध धन्धे क्षेत्र मे बर्दाश्त नही किये जायेगे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours