हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने आज पुनः मुख्यमंत्री, राज्यपाल, एवं स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर उतरी हरिद्वार की जनता के लिए एक स्थाई अस्पताल को कुंभ मेले के दौरान तैयार करवाने की मांग की सुनील सेठी ने मांग करते हुए कहा कि लगातार 10 सालो से उतरी हरिद्वार में स्थाई अस्पताल के निर्माण को जनता द्वारा आवाज उठाई जा रही है लेकिन बार बार झूठे आश्वाशन देकर जनता को गुमराह किया जा रहा है कुंभ मेला के कार्यो के अंतर्गत जनता में आस जगी थी कि शायद कुंभ मेले से पूर्व यहाँ अस्पताल निर्माण हो जाएगा लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिये गए प्रस्ताव को पास न करके जनता की मांग को झटका लगा है जिसको लेकर  उतरी हरिद्वार की जनता में रोष है क्योकि यहाँ एक अच्छे अस्पताल की इंतजार में कितने ही लोग अपनी जान गवा चुके है बड़े बड़े मेलो पर लगने वाले जाम में मरीज अस्पताल तक नही पोहच पाते बार बार जनता को अस्पताल निर्माण का वादा ओर निरीक्षण कर फाइलों तक ही सिमट कर रह जाता है जो कि दुर्भाग्यवपूर्ण है ।  प्रदेश के मुखिया से हम मांग करते है कि उतरी हरिद्वार की जनता की परेशानी को समझते हुए सरकार को कुंभ मेले से पूर्व पुनः प्रस्ताव बनाकर स्थाई अस्पताल के निर्माण कार्य हेतु बजट पास कर जनहित में महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करना अति आवश्यक है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours