हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। पुरानी पेंशन योजना बहाल किए जाने समेत अपनी मांगों को लेकर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की लक्सर इकाई से जुड़े शिक्षकों द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया, तथा प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल किए जाने तथा नई शिक्षा नीति में प्रारंभिक शिक्षा के सुधारीकर्ण की मांग की गई, आपको बता दें कि उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से प्रधानमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि अखिल भारतीय स्तर पर संगठन से पूरे देश में 30 लाख से अधिक शिक्षक जुड़े हैं शिक्षकों द्वारा वर्ष 2006 से पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर आंदोलन किया जा रहा है लेकिन आंदोलन करने व शासन व शिक्षा विभाग को अवगत कराने के बावजूद भी शिक्षकों की मांगों को कोई कार्यवाही आज तक नहीं हुई है ज्ञापन में कहा गया है कि शिक्षकों की ओर से वृद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई गई है जिसमें 23 नवंबर से 27 फरवरी 2020 तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा, ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना की बहाली वेतन विसंगतियों को सही किए जाने नई शिक्षा नीति शिक्षा विरोधी प्रावधानों हटाए जाने शिक्षक पात्रता परीक्षणों में सुधार समेत अन्य कई मांगे शामिल है मांगों को लेकर शिक्षकों द्वारा शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लक्सर परिसर में जमकर धरना प्रदर्शन किया गया, वही प्रवीण कुमार उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई लक्सर के सहसंयोजक व पूर्व सह संयोजक परविंदर सैनी ने कहा कि जब हम सरकार के सभी काम करते हैं तो वृद्धावस्था में जो पेंशन दी जाती है उसको बहाल क्यों नहीं किया जा रहा है हमारा यही विरोध है और हम तब तक विरोध कर देंगे जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तथा मांगों को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours