हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। विगत दिनों थाना क्षेत्रान्तर्गत जाखन क्षेत्र में स्थित बार, पब, रेस्टॉरेंट आदि में देर रात्रि तक मदिरा सेवन व म्यूजिक सिस्टम का निर्धारित समय के बाद तेज आवाज में बजाने तथा लोगो द्वारा शराब के नशे में हंगामा/झगड़ा करने आदि की शिकायत प्राप्त हो रही थी, तथा पिछले सप्ताह नशे की हालत में एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हवाई फायरिंग भी की गई थी, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा था, तथा समाज के नैतिक मूल्यों का भी हनन हो रहा है, उक्त व्यक्ति व उसके अन्य साथियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा चुकी है, उक्त प्रकार के कृत्यों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाध्यक्ष राजपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।
जिसके अनुपालन में थाना राजपुर पुलिस द्वारा दिनाँक 30/1-12-19 की देर रात्रि को ऐसे सभी स्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही की गई जिसमे केटमैन बार मे छापेमारी के दौरान अत्याधिक शोर होना पाए जाने पर पुलिस एक्ट के अंतर्गत चलान किया गया, तथा इसी क्रम में ब्रयू फैक्टरी बार मे छापेमारी पर अत्यधिक शोर के साथ निर्धारित समय से अधिक एक दिन बार लाईसेंस की शर्तों का उलघन करते हुए ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी, चेक करने पर रात्रि 12.30 बजे तक शराब बेचने का बिल पाया गया, तथा मोके पर शराब की अधभरी बोतल, गिलास आदि भी बरामद हुए, मोके पर मैनेजर को हिरासत पुलिस लिया गया तथा थाना राजपुर पर अंतर्गत धारा 60/68 आवकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया व साथ ही अत्यधिक आवाज में म्यूजिक बजाने पर पुलिस एक्ट के अंतर्गत भी चालान की कार्यवाही की गयी हैं।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
कंवर सिंह बिष्ट पुत्र भागवत सिंह नि०चंद्र बनी चुइला थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 34 वर्ष, बरामदगी का विवरण अलग अलग ब्रांड की 4 शराब की अधभरी बोतलें, दो गिलाश, दो प्लास्टिक रॉड, उक्त बार के स्वामी के विरुद्ध भी आवश्यक वैधनिक कार्यवाही की जा रही है, तथा संबंधित विभाग को उक्त बार को पुनः एक दिवसीय बार लाइसेंस न उपलब्ध कराने संबंधी रिपोट भी प्रेषित की जा रही है, इस प्रकार से उलघन करने वालो के विरुद्ध थाना राजपुर पुलिस का अभियान जारी रहेगा, नियम व शर्तों का पालन न करने वालो के विरुद्ध कड़ी आवश्यक वैधनिक कार्यवाही की जाएगी।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours