हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त प्लेटलेट्स आवश्यकता की मांग को देखकर हरिद्वार निवासी नितिन अमीषा पोखरिया एसडीपी के माध्यम से प्लेटलेट्स डोनेट करने के लिए रुड़की पहुचे नितिन बताते है कि उन्हें सोशल मीडिया व्हाट्सएप में ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार के ग्रुप के माध्यम से पता चला कि एक महिला जो कि काफी गम्भीर अवस्था मे है उसे ए पोजिटिब प्लेटलेट्स की आवश्यकता है तो उन्होंने तुरंत ब्लड वॉलनटिअर्स टीम के सदस्यों से सम्पर्क किया और डोनेशन की इच्छा जाहिर की तो उन्हें रुड़की जाने के लिए कहा गया तो वह बिन वक्त गवाये रुड़की के लिए निकल गए, नितिन बताते है कि आज उनकी भांजी का जन्मदिन भी था जिसमे उन्होंने उपस्थित न होकर रुड़की जरूरतमंद की मदद करना उचित समझा, नितिन ने साथ-साथ लोगो से अनुरोध किया है कि जन्मदिन तो हर साल आएंगे मगर किसी जरूरतमंद की सेवा करने का मौका कभी-कभी आता है इसलिए रक्तदान कर जरुतमन्द की जान जरूर बचाये और रक्तदान की मुहिम में साथ मिलकर जरूर चले। आपको बाते चले की नितिन अमीषा पोखियाल वो व्यक्ति है जिन्होंने उत्तराखंड पुलिस की मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिसा लिया था और ऑपरेशन मुक्ति "भिक्षा नही शिक्षा" दो अभियान में पुलिस प्रशासन के साथ मिल कर इस मुहिम को लोगो को जागरूक किया था, ओर उन्हें व उनकी टीम को डी०जी० अशोक कुमार द्वारा भिक्षा नही शिक्षा दो के समापन में सम्मानित भी किया गया था।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours