हरिद्वार की गूंज (24*7)
निर्दलीय प्रत्याशी गौरव गोयल
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। मेयर नगर निगम क्षेत्र रुड़की का नेतृत्व भविष्य में कौन करने में सक्षम होगा,यह प्रशन नगर निगम क्षेत्र की जनता के दिमाग में अभी से कोंधने लगा है, रुड़की नगर निगम की जनता के सामने वर्तमान में भाजपा प्रत्याशी मयंक गुप्ता, कांग्रेस प्रत्याशी रेशु राणा और निर्दलीय गौरव गोयल मेयर पद के प्रत्याशी हैं। इसके अलावा अन्य पार्टी और आजाद उम्मीदवार मेयर पद के इच्छुक लोगों की रुड़की में कमी नहीं है, अब जनता के सामने प्रशन यह है कि इन सब प्रत्याशियों में कौन ऐसा है, जो वास्तव में जनता की सेवा करेगा, जो हिंदू- मुस्लिम सबको एक समान रूप से महत्व दे सकेगा और ऐसा कौन सा प्रत्याशी है जो जनता की समस्याओं का निस्तारण कर नगर निगम रुड़की को विकास के पथ पर ले चलेगा। पहले हम बात करते हैं रुड़की नगर निगम चुनाव में राष्ट्रीय पार्टियों की, तो बड़ी पार्टियों ने अपने चुनावी कार्यालय खोल दिये हैं भाजपा के प्रत्याशी मयंक गुप्ता के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री ने किया,
कांग्रेस प्रत्याशी रेशु राणा
तो वहीं कांग्रेस के पूर्व मेयर रहे यशपाल राणा ने अपने भाई को चुनावी मैदान में उतारा है और उनके कार्यालय का भी उद्घाटन हो गया है, जिसमें कांग्रेस के विधायकों की मौजूदगी रही, इनमें निर्दलीय प्रत्याशी गौरव गोयल के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन सबसे पहले हुआ है।तीनों मेयर प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन में भीड़ के लिहाज से देखा जाए तो निर्दलीय प्रत्याशी गौरव गोयल के कार्यालय पर सबसे अधिक हजारों की संख्या में भीड़ जुटी, हालांकि राष्ट्रीय पार्टी कार्यालयों पर भीड़ अपेक्षा से कम रही, देखा जाए तो दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के चुनावी कार्यालय में मंत्री के प्रभाव और कांग्रेसी विधायकों के योगदान से भीड़ जुटी है। अधिकतर दोनों ही कार्यालय पर भीड़ बाहरी थी, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी गौरव गोयल के चुनावी कार्यालय में स्थानीय लोगों की सबसे ज्यादा भीड़ जुटी थी, वहीं पूर्व मेयर यशपाल राणा अपने छोटे भाई को चुनाव लडा रहे हैं, लेकिन यशपाल राणा के छोटे भाई का नगर में कोई भी वजूद नहीं है और उनका राजनीति में भी कोई जाना-पहचाना अनुभव नहीं है। मेयर पद पर रहते हुए यशपाल राणा का भी कार्यकाल संतोषजनक व ज्यादा अच्छा नहीं रहा है।
भाजपा प्रत्याशी मयंक गुप्ता
वहीं भाजपा के प्रत्याशी मयंक गुप्ता भाजपा मेें लंबे समय से राजनीति कर रहे हैं किंतु उन पर हमेशा ही रुड़की नगर में पार्टी प्रत्याशी को हराने के आरोप लगे हैं और वह पालिका, चेयरमैन व विधायक का चुनाव लड़ने के लिए अपनी कई बार दावेदारी भी करते आए हैं, किंतु पार्टी संगठन ने उन पर कोई विश्वास ना कर केवल भाजपा के ही विभिन्न पदों पर उनकी नियुक्ति कर उनका मान बढ़ाया है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी गौरव गोयल ने दो दशक से अधिक भाजपा में सक्रिय रहकर समाज के हितों में अनेकों कार्य किए हैं। भाजपा की गुटबाजी के चलते पार्टी से टिकट ना होने के कारण उन्होंने अपनी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोकी है। गौरव गोयल के निर्दलीय प्रत्याशी के राजनीतिक मैदान में आने से राष्ट्रीय पार्टी प्रत्याशियों के होश उड़े हुए हैं। काफी समय से राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर गौरव गोयल ने हर समाज के लोगों के दिलों में अपनी अच्छी खासी जगह बना रखी है। कोई दिन, महीना ऐसा नहीं गया जिस दिन उन्होंने स्कूलों में गरीब बच्चों को प्रोत्साहन के लिए पुस्तके ड्रेस, शूज आदि ना वितरित किए हो और कई अनाथालय, गौशालाओं के अलावा उन्होंने निर्धन लोगों की कन्याओं के विवाह में योगदान के साथ साथ कई ऐसे सामाजिक कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसे जनता को भुला पाना मुश्किल है और यही वजह है कि आज गौरव गोयल जनता के बीच में रहकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करने वाले नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी हैं जिन पर रुड़की नगर निगम की निगाहें टिकी हुई हैं। उनके कुशल व्यवहार, प्रेम- भाव और जनता कार्यों के लिए समर्पित रहने के विरोधी भी कायल हैं।जनता का रुझान निर्दलीय प्रत्याशी गौरव गोयल की ओर झुकता हुआ दिखाई दे रहा है।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours