हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर विष्णु कॉलोनी में महर्षि वाल्मीकि जन कल्याण सेवा समिति के तत्वधान में महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि पावन प्रकट दिवस कार्यक्रम बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनीता शर्मा ने भगवान महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और कहा कि महर्षि वाल्मीकि कि व्यक्तित्व रहन-सहन बड़ा ही साधारण था जिसने उन्हें इतना बड़ा कवि और विद्वान बनाया, उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताए हुए सिद्धांतों पर चलना चाहिए।
देखें वीडियो: मेयर श्री मति अनिता शर्मा
वही विशाल राठौड़ ने शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में पुरुषोत्तम श्रीराम के पुत्र लव-कुश का जन्म हुआ था और उनकी शिक्षा उन्हीं की रेख देख में हुई थी उन्होंने अपने ज्ञान और शिक्षा से लव-कुश को छोटी सी उम्र में ही युद्ध कला में निपुण बना दिया था उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ी पूंजी है हमें अपने बच्चों को शिक्षित बनाना होगा, जिससे हमारे बच्चे हर क्षेत्र में बुलंदियों को छू सकें।
देखें वीडियो: विशाल राठौर
समिति अध्यक्ष रामपाल सिंह ने महऋषि वाल्मीकि के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने कई रचनाएं की थी जिनमें प्रसिद्ध ग्रंथ रामायण शामिल है जिसमें वर्णित कथा जैसा सुंदर, स्पष्ट और भक्ति भावपूर्ण अन्य काव्य में नहीं मिलता है वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मंगोलिया और सचिव सन्नी महरोलिया ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि कवि, शिक्षक और ज्ञानी ऋषि थे उनके ग्रंथ रामायण में इसकी स्पष्ट छाप दिखाई देती है और रामायण भारतीय इतिहास का एक श्रेष्ठ महाकाव्य है उन्होंने कहा कि हमें भगवान महर्षि वाल्मीकि के बताए हुए आदर्शों पर चलना होगा, जिससेे सर्व समाज के लोगों का भला हो सके। इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, समिति उपाध्यक्ष प्रेम, कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह बोहत, सह सचिव अमित चंचल, प्रचार मंत्री दीपक कांगड़ा, संगठन मंत्री मुन्ना मंगोलिया, प्रचार मंत्री आशु राजोर, सह कोषाध्यक्ष दीपक चावरिया सदस्य, संरक्षक आदि लोग मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours