हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। रुद्रपुर स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी डेंगू ने पूरे प्रदेश में पैर फैला रखे है वही डेंगू को टक्कर देने के लिए युवा जागरूक होकर रक्तदान करने के लिए आगे बढ़ रहे है, आज हम आपको बताते है कि सोशल मीडिया में रुद्रपुर के एक मरीज की मदद के लिए सन्देश प्रसारित हुआ, जिसमे पीड़ित डेंगू बीमारी से जूझ रहा था और उसके प्लेटलेट्स कम थे,
                     देखें वीडियो: सुमित
जिसके लिए उसे (ए) पोजिटिब रक्तदाता की आवश्यकता थी, सोशल मीडिया में सन्देश पड़कर हरिद्वार निवासी सुमित जो कि हाल फिलहाल रुद्रपुर में अपनी सेवा दे रहे है, वो रक्तदान करने के लिए मरीज के रिश्तेदार से सम्पर्क कर सीधे अस्पताल पहुचे और रक्तदान किया, साथ ही साथ सुमित ने लोगो से अपील करते हुए, वीडियो सन्देश के माध्यम से लोगो को रक्तदान करने के लिए भी अपील की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours