हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। मां दुर्गा की छठी विशाल दुर्गा पूजा विकास कुंज आईआईटी में पहुंचे भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा नारी शक्ति का प्रतीक है, इसलिए अपने घरों में बेटियों को दुर्गा का स्वरुप मानकर उनका सम्मान करना चाहिए। देर रात तक कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर आईआईटी रुड़की युवा कमेटी के अध्यक्ष सौरभ गुडियाल, मनोज पंकज, मनोहर लाल, दीपक,अक्षय, रवि, सुंदरलाल आदि बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours