हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। असत्य पर सत्य की विजय प्रतीक विजयदशमी पर्व लक्सर मे धुमधाम से मनाया गया, इस दौरान अहंकार रूपी रावण ओर उसके परिवार के पुतले दहन किये गये, लक्सर शुगर मील की भूमि पर भगवान राम और रावण की सेना के बीच युद्व हुआ भगवान राम के स्वरूपी शुगर मील मैदान मे पहुचे जहा अहिरावण और रावण से भगवान श्री राम का युद्व हुआ तथा अहिरावण छल से भगवान राम और लक्ष्मण को पाताल की और ले गया, तभी हनुमान जी ने अहिराम का वध किया तत्पशचात रावण से युद्व की शुरूवात हुई, दोनो ओर की सेनाओ के बीच लम्बे समय तक युद्व चलता रहा एक घन्टे से अधिक चले युद्व मे विभीषत के बताने के बाद नाभी मे तीर मारकर भगवान राम ने रावण का वध किया अंत मे बुराई पर अच्छाई की जीत हुई तथा भगवान के अग्नि बाण से अंहकारी रावण का पुतला धू धू कर जल उठा तथा भगवान राम की सेना विजयी हुई भगवान राम की विजय होते ही शुगर मील मैदान मे जयकारे लगने लगे,
जयकारो की गूंज दूर दूर तक सुनाई देने लगी आयोजित मेले मे दूर दूर के क्षेत्रो से हजारो की सख्या मे लोग असत्य पर सत्य की जीत देखने के लिये उमडे तथा मेले मे आये पुरूष, महिलाऐ एवं बच्चो ने लुप्त उठाया, बच्चो ने धनुष बाण तलवार, गदा, मुखौटो सहित अन्य चीजो की जमकर खरीदारी की पुरूष महिलाओ ने भी चाट सहित अन्य चीजो का जायका लिया, मेले की सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने भी कमर कसी हुई थी कोई अनहोनी न हो एस डी एम पूरण सिहं राणा, सीओ राजन सिहं कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिहं नेगी, बाजार चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल लक्सर द्वारा कडे इन्तेजाम किये गये तथा चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवानो ने संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति एवं शरारती तत्वो पर पैनी नजरे रखे हुये थे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours