हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर विकासखंड के खरंजा कुतुबपुर गांव में ग्राम प्रधान द्वारा नालियों की समय समय पर सफाई ना किए जाने से नाली व नाले चौक पड़े हुए है। इतना ही नहीं गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे लगे हुए हैं। ग्रामीण ग्राम प्रधान पर गांव की साफ सफाई पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान बनने के बाद से ग्राम प्रधान ने गांव में एक बार भी नाली व नालो की  सफाई नहीं कराई। जिससे गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है खरंजा कुतुबपुर गांव जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतो में से एक है। सबसे बड़ी ग्राम पंचायत होने के बाद भी गांव में साफ सफाई व्यवस्था चौपट पड़ी हुई है। साफ सफाई व्यवस्था चोपट होने से ग्राम पंचायत बदहाली के आंसू रो रहे है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ अभियान को भी गांव में पलीता लगाया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार सफाई व्यवस्था पर लाखों रुुपये खर्च कर रही है। बावजूद इसके खरंजा कुतुबपुर गांव में साफ सफाई व्यवस्था पटरी पर नजर नहीं आ रही। चुनाव में ग्राम प्रधान भोले-भाले ग्रामीणों को बड़े सपने दिखाकर वोट तो चटक लेते हैं ,लेकिन चुनाव में विजय होने के बाद विकास के वादे भूल जाते हैं। जिससे ग्राम पंचायतों को अपनी बदहाली पर रोना पड़ता है। खरंजा कुतुबपुर गांव के ग्रामीणों का कहना है कि जब से गांव की ग्राम पंचायत के चुनाव हुए है, तभी से गांव में नाली व बड़े नालों की सफाई नहीं कराई गई है। समय पर सफाई ना होने से गांव की नालियां व नाले कूड़े से चोक पडे है। नालियां चोक होने से नालियों का गंदा पानी रोड पर आ जाता है। जिससे आने-जाने वाले ग्रामीणों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का ये भी कहना है की त्योहारों पर हर पंचायत में साफ सफाई की जाती है, लेकिन खरंजा कुतुबपुर गांव में किसी भी त्यौहार पर साफ सफाई नहीं कराई गई। गांव में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं तथा उन्हें उठाने के लिए कोई भी नुमाइंदा आगे नहीं आता। खुद ग्रामीण द्वारा अपने वाहनों में कूड़ा भरकर किसी खाली स्थान पर फेंका जाता है। इतना ही नहीं चौक नालियों व नालो की सफाई भी खुद ग्रामीण ही अपने स्तर से करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान को चौक नालियों की सफाई कराने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन ग्राम प्रधान ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि समय पर नालो व नालियों की सफाई ना होने की वजह से गांव के ग्रामीणों को हर वर्ष बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से भी जूझना पड़ता है। नालियां चोक होने की वजह से नालियों का गंदा पानी उनके घर तक पहुंच जाता है। ग्रामीणों ने समय-समय पर नालियों की सफाई व गांव में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों को उठाए जाने की मांग की है। उधर, गांव के ग्राम प्रधान सुशील कुमार का कहना है कि ग्रामीणों का आरोप पूरी तरह से गलत है। गांव में सफाई व्यवस्था पटरी पर है तथा उनके द्वारा समय-समय पर गांव में सफाई की जाती है। अगर ऐसी कोई बात है तो कर्मचारियों को लगाकर गांव में नालियों की साफ सफाई कराई जाएगी। ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की दिक्कते नही होने दी जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours