हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। नीरज सैनी पुत्र दौलतराम निवासी ग्राम हल्लू माजरा थाना भगवानपुर हरिद्वार ने थाने पर आकर सूचना दी कि मेरी हल्लूमाजरा चौक के पास सिकरोड़ा रोड पर सीमेंट की दुकान है जिसे में रात के समय ताला लगाकर घर चला जाता हूं दिनांक 8-10 -19 को रात 8:00 बजे में अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था तो रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मेरी दुकान का ताला तोड़कर दुकान से 70 बैग अल्ट्राटेक सीमेंट के चोरी कर लिए, वादी द्वारा दी तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या-471/19 धारा 380/457 भा0द0वी0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर पुलिस टीम बनाकर उप निरीक्षक प्रवीन रावत व कर्म0गणों को उक्त चोरी का खुलासा करने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा सुराग रस्सी तलाश मे मामूर होकर मुखबिर की सूचना पर पुहाना चौक के पास न्यू किसान धर्म कांटा के पास एक ट्रक जिसका नंबर यूपी 12T 3448 दस टायरा को रुकवाया, जिसका ड्राइवर पुलिस को देख कर ट्रक से उतरकर भागा, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया, सख्ताई से पूछताछ करने पर पकडे गए व्यक्ति ने अपना नाम शादाब पुत्र मुशर्रफ निवासी पुहाना थाना भगवानपुर हरिद्वार बताया और कहा कि साहब में इस ट्रक का ड्राइवर हूं और मैंने ही 7-10- 19 को हल्लू माजरा के पास सीमेंट की दुकान में डिलीवरी दी थी और मैंने ही उसकी दुकान से 8 तारीख की रात को 70 बैग सीमेंट के चोरी किए थे अभियुक्त के ट्रक से चोरी के 35 बैग सीमेंट अल्ट्राटेक कंपनी के बरामद किए गए, शेष 35 कट्टे अभियुक्त द्वारा अपने नवनिर्मित मकान में लगाना बताया अभियुक्त को मय बरामदा माल व ट्रक सहित थाने पर लाया गया अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की गई तो अभियक्त के विरुद्ध ट्रेक्टर चोरी और सीमेंट चोरी के दो अभियोग पंजीकृत है पुलिस टीम में संजीव थपलियाल थानाध्यक्ष भगवानपुर, उप निरीक्षक प्रवीन रावत, का0 करण, कां0 अमित, कां0 राहुल, कां0 विनोद, कां0 संजय मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours