हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। फुटपाथ के रेडी पटरी फेरी टोकरी के (स्ट्रीट वेंडर) लघु व्यापारियों के सामूहिक संगठन लघु व्यापार एसोसिएशन के आव्हान पर अपने तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के  नेतृत्व में हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र के रेडी पटरी के संगठनों के प्रतिनिधि भारी संख्या में जन सैलाभ के रूप में जुलूस निकालकर नारेबाजी व विशाल प्रदर्शन करते हुए सामूहिक रूप से हरिद्वार नगर आयुक्त के कार्यालय का घेराव किया। नगर आयुक्त के अनुपस्थिति में नगर आयुक्त का प्रतिनिधत्व करते अपर नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौप। ज्ञापन में मांग को दोहराते हुए लघु व्यापारियों ने यह मांग की देहरादून की तर्ज पर कुंभ मेला से पहले लघु व्यापारियों को वेंडिंग जोन के रूप में स्थापित किया जाए और फेरी समिति की बैठक बुलाकर रेडी पटरी के लघु व्यापारियों की समस्या का निदान किए जाने की मांग को दोहराया। इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजधानी देहरादून में प्रथम स्मार्ट वेंडिंग जोन का उद्घाटन किया जा चुका है लेकिन हरिद्वार नगर निगम प्रशासन की उदारता के चलते हरिद्वार पंचपुरी क्षेत्र में प्रस्तावित पूर्व के 14 वेंडिंग जोनों में अबतक किसी भी रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर) लघु व्यापारियों को स्थापित नही किया गया है जोकि उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली का घोर उलंघन है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन के आला अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा नवंबर माह कर प्रथम सप्ताह के अंदर अंदर यदि फेरी समिति की बैठक बुलाकर लघु व्यापारियों की समस्या का निदान नही किया गया तो नगर निगम प्रशासन के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से राज्य फेरी नीति नियमावली को क्रियान्वित करने के लिए आंदोलन चलाये जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा पंतदीप पार्किंग, दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग व अन्य पार्किंग, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, हरकी पौड़ी, मांस देवी रोडवे, चंडी देवी रोडवे इत्यादि सर्वजेनीक स्थलों के 50 मीटर की धुरी पर छोटे रुप में वेंडिंग जोन बनाये जाए ताकि कुंभ मेला 2021 से पहले सभी रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) को राज्य फेरी नीति सरकार के संरक्षण में व्यवस्थित किया जा सके। हरिद्वार नगर आयुक्त के कार्यलय के घेराव के दौरान लघु व्यापारियों का जलूस सभा के रूप में तापदिल हो गया। लघु व्यापारियों की सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ व्यापारी नेता महेंद्र सैनी ने कहा उत्तराखंड बनने के उपरांत हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र के रेडी पटरी के लघु व्यापारी काफी समय से राज्य फेरी नीति नियमावली को क्रियान्वित करने की मांग दोहरा रहे है लेकिन नगर निगम की लापरवाही के वजह से रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को राज्य फेरी नीति नियमावली के संरक्षण की दरकार है। और भारत सरकार व राज्य सरकार के दिशा निर्देश में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडरो) को किसी भी योजना का लाभ नही दिया जा रहा है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है।

नगर निगम आयुक्त के कार्येलय के घेराव सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत, तासलीम अहमद, सतीश प्रजापति, जय भगवान, राजकुमार अन्थोनी ने संयुक्त रूप से कहा देहरादून नगर निगम प्रशासन द्वारा 22 वेंडिंग जोन व हॉकीन्ह जोंस का खाका पूर्ण रूप से तैयार करके स्मार्ट वेंडिंग जोन व छीटे वेंडिंग जोन व गुमटियों के रूप में स्मार्ट सिटी के रूप में लघु व्यापारियों को समाहित किया जा रहा है। और हरिद्वार में आने वाला 2021 का महा कुम्भ में मात्र 1 साल का वर्ष कार्य रहगया है उनकी गंभीरता देखते हुए लघु व्यपारियो का सर्वे प्रक्रिया को पुनः संचालित किया जाना चाहिए ताकि सभी रेडी उतरी हाथ ठेली फेरी टोकरी के ( स्ट्रीट वेंडर) पात्र बन सके और इज़्ज़त व मां के साथ अपना स्वरोजगार संचालित करने में पुनः किसी प्रकार की कोई कठनाई न हो। नगर आयुक्त के घेराव के दौरान लघु व्यापारियो मे जय सिंह बिष्ट, धरमपल कश्यप, ठाकुर कुन्दन  सिंह, असीम जोशी, रोहित सेठी, गौरव चौहानन ओम प्रकाश कलियान, कपिल चौधर्य, विजेंदर, बलवीर सिंह, विजय पाल, प्रमोद, तस्लीम, सत्य नारायण, दलित गुप्ता, हंसराज अरोड़ा, राजकुमार शंकर गोस्वामी रामेश्वरम, विजय कुमार सैनी, संजय सैनी, बाबुराम खुशिरामन सरदार अर्जित सिंह, विजन्द्र गौतम, मान सिंह, छोटेलाल, विजय, गीता देवी, अशा देवी, सरोज, अंजलि आशा अरोड़ा, माला रावत, आशा नेगी, राजकुमारी पुष्पा दास आदि भारी तादात मे लघु व्यापारियो के संगठनो के प्रतिनिधि शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours