हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फुरकान अली) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत पथरी के गांव चांदपुर में ग्राम वासियों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम वासी बिजेंद्र, आशु, कुर्बान अली, नकली सिंह सैनी, राजन ने ग्राम प्रधान पर शौचालय, सड़के, बिजली की लाइटे में भ्रष्टाचारी के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा बनाए गए शौचालय में लाभार्थी से पहले ही शौचालय बनवाने के हजार, 15 सौ रुपए ले लिए गए हैं इतना ही नहीं कुछ लोगों को 35 सौ रुपये ही दिये गए हैं और शौचालय के अन्दर 12000 रुपये देने की मुहर भी लगा दी गई है। जबकि लाभार्थी ग्राम प्रधान के चक्कर काटते काटते थक गए हैं।
देखें वीडियो
ग्राम वासियों ने ग्राम प्रधान पर यह भी आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान खनन माफियाओं से मिलभगत कर खनन को धड़ल्ले से करवा रहा है जिससे हमारे खेतों का रास्ता बंद होने की कगार पर आ गया है उन्होंने बताया कि हमें खेेतो से बुग्गी और ट्रैक्टर ट्रॉलीयो से घास लाने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि ग्राम प्रधान ने खनन माफियाओं के साथ मिलकर दोनों और से खनन कर किसानों की भूमि के नजदीक भी बड़े बड़े गढ्ढे तालाब में तब्दील कर दिया है,
               देखें वीडियो: नकली सिंह सैनी
जिससे रास्ता तंग हो गया है जिसमें बुग्गी, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत भूमि में भी जबरदस्त खनन किया गया है जिससे ग्राम पंचायत भूमि में बड़े-बड़े तालाब नुमा गड्ढे बन गए हैं, वही आंगनवाड़ी केंद्र में भी काफी बड़ी बडी घास खड़ी हुई है जिससे बड़ी मात्रा में जहरीले मच्छर भी पनप रहे हैं इतना ही नहीं बड़ी घास में जहरीले सांप, बिच्छू जैसे जानवरों का भी छोटे बच्चों पर भयंकर खतरा बना हुआ है लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकत्री और ग्राम प्रधान द्वारा आज तक कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया है।
         देखें वीडियो: कुर्बान अली ग्रामवासी
आगनबाड़ी कार्यकत्री का कहना है कि इस संबंध में ग्राम प्रधान और अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है लेकिन किसी ने भी इसकी सुध नहीं ली है। हालांकि ग्राम प्रधान पति ने ग्राम वासियों के आरोपों को निर्धार बताते हुए अपना पल्ला झाड़ते हुए नजर आए। आपको बता दें कि चांदपुर में देखा जाए तो चारों ओर समस्याओं के अंबाल लगे हुए हैं गंदगी से लेकर तमाम तरह की समस्याएं चांदपुर गांव में पसरी हुई है लेकिन गांव के जिम्मेदार ग्राम प्रधान द्वारा अनदेखी कर लगातार ग्राम वासियों का शोषण किया जा रहा है जहांं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता का संदेश देशभर में दे रहे हैं वही चांदपुर गांव में स्वच्छता नारे की धज्जियां उड़ाई जा रही है ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गांव में विकास के नाम पर आने वाला पैसा ग्राम प्रधान और भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा बंदर बात कर ठिकाने लगाया जा रहा है वही ग्राम वासियों ने शासन प्रशासन से गुहार लगाते हुए ग्राम पंचायत में होने वाले सभी विकास कार्यों की जांच करने की मांग की है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours