हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कंकरखाता गांव में कश्यप दल की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई जिसमे बाखरपुर, जियापोता, अजीतपुर, अलावलपुर, प्रतापपुर सहित कई गांवो के कश्यप समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक का संयोजन ग्राम प्रधान मोहनलाल कश्यप तथा अध्यक्षता संगठन के महासचिव अरूण कश्यप ने की, बैठक में कश्यप की एकजुटता के लिए कई निर्ण़य भी लिये ग़ये, वहीं बैठक को संबोधित करते हुए अरूण कश्यप ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम भी अपने समाज को ऊंचाई तक ले जाने के लिए एकजुटता दिखाये, क्योकि तभी हमे अपने अधिकार मिलेंगे, मोहनलाल कश्यप ने कहा कि हम लोग केवल वोटर ही नही बल्कि एक सक्षम समाज का हिस्सा भी है पर अफसोस हमे आजतक अपना अधिकार नही मिला है इसलिए एकजुटता हम लोगो के लिए परम आवश्यक है कश्यप समाज के युवा नेता अर्जुन कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज की युवा शक्ति समाज को सम्मानित स्थान दिलाने के हर संभव प्रयास करेगी, बैठक में निर्णय लिया गया कि कश्यप दल जल्दी ही क्षेत्र मे एक सदस्यता अभियान चलायेगा, यह अभियान कश्यप समाज के सभी वर्गो के लिए होगा, बैठक में दीपक कश्यप ,अरविंद कश्यप,संदीप कश्यप, सुनील कश्यप, सागर कश्यप, रोहित कश्यप, मोहित कश्यप, अंकित कश्यप, अमन कश्यप, सचिन कश्यप, विपिन कश्यप, नितिन कश्यप, सन्नी कश्यप, आकाश कश्यप, प्रदयुम कश्यप, विशाल कश्यप, भूपेंद्र कश्यप, अशोक कश्यप आदि दर्जनो कश्यप समाज के लोग उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours