हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वादी मुन्नालाल पुत्र मिट्ठू लाल नि0 ग्राम सेन्दुरा थाना दिलदार नगर जिला गाजीपुर उ0प्र0 हाल नि0 संजय सिंह का मकान रामधाम कालोनी थाना रानीपुर हरिद्वार ने थाना हाजा पर अपने पुत्र जय किशन उम्र-20 वर्ष के मोटर साईकिल अपाचे बिना नम्बर सहित गुम हो जाने के सम्बन्ध में गुमशुदगी क्रमाक 12/019 दर्ज कराई गई थी जिसकी विवेचना हे0का0प्रो0 दलीप सिंह चौहान के द्वारा सम्पादित की जा रही थी दौराने विवेचना गुमशुदगी को नियमानुसार दिनांक 23.08.019 को मु0अ0सं0-199/019 धारा 365 भादवि में तरमीम कर विवेचना वरिष्ठ उ0नि0 राकेश कुमार के सुपूर्द की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक नगर जनपद हरिद्वार के आदेशनुसार सहायक पुलिस अधीक्षक सदर जनपद हरिद्वार के निर्देशन मे गुमशुदा जय किशन की तलाष हेतु कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक द्वारा टीम गठित की गयी थी पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी कर गुमशुदा की मोटर साईकिल अपाचे को रामधाम कालोनी रावली महदूद, डेन्सो चोक ब्रहमपुरी, सलेमपुर आदि जगह पर प्रत्येक सफेद रंग के अपाचे मो0सा0 को इंजन नम्बर चेसिस नम्बर से चैक किया गया तो मुखबिर की सूचना पर जानकारी मिली कि दो लडको के द्वारा उक्त मोटर साइकिल का इस्तेमाल किया जा रहा है दिनांक 22.09.019 की रात्रि में मुख्बिर की सूचना पर दोनो अभिय0 1-विपिन पुत्र फेरू सिंह उम्र-25 वर्ष निवासी ग्राम खलवाडा थाना जानसठ जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 हाल निवासी डेन्सो चैक थाना सिडकुल हरिद्वार 2-मन्नू पाल पुत्र डा0 सतवीर निवासी रोशन प्रधान वाली गली रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार को मय मोटर साईकिल के सलेमपुर चैक से पकड लिया गया पकडे गये दोनो लडको से बरामद मो0सा0 का सही रजिस्टेशन पता किया गया तो नम्बर यूके-08एटी-7380 हैे जो दिनांक 12.03.019 को एआरटीओ हरिद्वार के कार्यालय से रजिस्टर्ड है। जो मुन्ना लाल पुत्र मिट्ठू लाल हाल निवासी रामधाम कालोनी थाना रानीपुर हरिद्वार के नाम पर है। अभि0गण के द्वारा बताया गया कि दिनांक 10.05.019 को गुमशुदा जय किशन व मुन्नू पाल की मुलाकात बेरियर न0-06 के पास हुई थी इसी दौरान मन्नूपाल ने गुमशुदा जय किशन के पास नई मोटर साईकिल अपाचे व उसके पर्स में रखे कुछ पैसे देखे मन्नूपाल ने इस बारे में अभि0 विपिन को जरिये फोन पर बताया मेरे पास एक लडका खडा है उसके पास नई मोटर साईकिल व कुछ पैसे है तो विपिन के द्वारा बताया गया कि तू इस लडके को मोटर साईकिल के साथ लेकर हरिद्वार बस अडडे के पास आ जा मै तुझे वहीं पर मिलूंगा कुछ देर बाद मन्नू पाल व गुमशुदा जय किशन मय अपाचे मोटर साईकिल के हरिद्वार पहूचे वहा पर तीनो ने साथ मिलकर गन्ने का रस पिया व मन्नूपाल व विपिन ने अलग जाकर योजना बनाई कि पहले हम जय किशन को शराब पिलायेंगे उसके बाद उससे उसकी मोटर साईकिल व पैसे छीनकर उसे गंगनहर में धक्का दे देंगे। बस अडडा हरिद्वार से अभियुक्त विपिन के द्वार मोटर साईकिल अपाचे स्वयं चलाकर बीच में गुमशुदा जय किशन व पीछे अभि मन्नूपाल को बैठाकर रानीपुर झाल के अंग्रेजी शराब के ठेके पर गये व जय किशन को वहां पर शराब पिलाई जय किशन को नशा होने के बाद दोनो अभि0गणो ने गुमशुदा जय किशन की जेब से 02 मोबाइल व पैसे निकाले और उसे मोटर साईकिल के बीच में बैठाकर बहादराबाद नहर पटरी वाले रास्ते पर ले गये गंगनहर पर उतरने वाली सीढी पर जाकर दोनो अभि0गणो ने गुमशुदा जय किशन को गंगनहर में धक्का देकर उससे लिये गये मोबाइलो को भी गंगनहर में फेंक दिया उसके बाद दोनो अभि0गण गुमशुदा की मोटर साईकिल को लेकर रावली महदूद अपने-अपने कमरो में आ गये व अभि0 विपिन के द्वारा गुमशुदा से ली गई मोटर साईकिल को अपने पास रखकर मुजफ्फर नगर से उसके फर्जी कागजात तैयार कर उस पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर उसका प्रयोग करने लगा। अभि0गण का उक्त कृत्य धारा 364, 302, 201, 465, 467, 468, 471, 120बी भादवि होने के कारण अभि0गण को उक्त धाराओ में हस्व कायदा गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त विवेचनात्मक कार्यवाही में आपराधिक अभिसूचना इकाई हरिद्वार का सहयोग भी लिया गया है। गिरफ्तार षुदा अभि0गणो को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरान्त माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours