हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में भिक्षावृति में लिप्त बच्चो को समाज की मुख्य धारा में जोडने के सम्बन्ध में श्रीमान महानिदेशक अपराध एंव कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड के आदेशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में आँपरेशन मुक्ति के अन्तर्गत गठित चार टीमों द्वारा प्रथम चरण में भिक्षावृति में संलिप्त कुल 459 बच्चों को चिन्हित कर सत्यापन की कार्यवाही की गयी। जिनमें से 4 बच्चे जो घर से भागकर भिक्षावृति में संलिप्त हो चुके थे। उन चारों बच्चों को रेस्कयू कर बाल संरक्षण गृह दाखिल किया गया। एक बच्चे को उसके परिजनों की तलाश कर सूपुर्द किया गया। अभियान में गठित सभी टीमों द्वारा शेष तीन बच्चों के परिजनों की तलाश की जा रही है तथा चिन्हित किये गये शेष बच्चों के जीवन सुधार एवं पुर्नवास करने तथा उन्हें मुख्यधारा में लाकर शिक्षित करने के संबध में अभियान के अगले चरण में प्रस्तावित कार्यवाही के अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 23.09.19 को पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार व क्षेत्राधिकारी नगर हरिद्वार द्वारा आंंपरेशन मुक्ति के दूसरे चरण के सम्बन्ध में आंंपरेशन मुक्ति में गठित चारों टीमों की मीटिग लेकर दिशा निर्देश दिये गये। आँपरेशन मुक्ति के दूसरे चरण में भिक्षा ना देने के लिये आम जन मानस को जागरूक किये जाने तथा भिक्षावृति में संलिप्त बच्चो के अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिये प्रेरित करने के लिये जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours