हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिस्टर्ड के जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा नगर अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर समिति ने दिल की गहराइयों से शोक व्यक्त किया है, और समिति कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी, तथा ईश्वर से अपने श्री चरणों में स्थान देने हेतु एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिस्टर्ड के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे ने कहा कि आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर समिति को भारी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई होनी असंभव है, पांडे ने कहा कि आनंद सिंह बिष्ट बहुत क्रांतिकारी नेता थे, तथा उत्तराखंड आंदोलन में उनकी अग्रणी एवं निर्णायक भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता श्रद्धांजलि देने वालों में उनके निधन पर दुख प्रकट करने वालों में जेपी पांडे, सावित्री नेगी, विजय भंडारी, महेश गौर, मुकेश जोशी, लज्जावती नौटियाल, आर एस मनराल, आशु बडथाल, रश्मि चमोली, मंजू लोनी, मधु नौटियाल, सरिता पुरोहित, शीशपाल पोखरियाल, संजय कानुडा, मुसी चौहान, कमला डौंडी याल, सावित्री पटवाल, साधना नवानी, जसोदा भट्ट, रामदेव मौर्य, रामदत्त नैनवाल सतीश जैन, दिनेश धीमान, शमशेर खान, चौधरी अफजल अल्वी, धरमपाल भारती, डॉक्टर इलम चंद चौहान, राजेश गुप्ता, आनंद सिंह नेगी, रमेश रतूड़ी, भगवान जोशी, किरण बिष्ट, राधा बिष्ट आदि प्रमुख थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours