हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। राज्य की स्थाई राजधानी गैरसैण बनाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस सेवा दल की निकलने वाली 01 अक्टूबर को प्रदेश मुख्यालय देहरादून से तिरंगा यात्रा उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के चलते आचार संहिता के कारण स्थगित हो गई है, कांग्रेस प्रदेश सचिव जेपी पांडे ने बताया कि राज्य की स्थाई राजधानी गैरसेण बनाए जाने की मांग को लेकर 01 अक्टूबर 2019 को कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में निकलने वाली देहरादून से गैर सेंड तक तिरंगा यात्रा उत्तराखंड में आचार संहिता लगने के कारण स्थगित हो गई है, पांडे ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा का कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष डॉक्टर इलम चंद चौहान एवं महिला जिलाध्यक्ष मंजू रानी ने तिरंगा यात्रा की पूरी तैयारी कर ली थी, परंतु आचार संहिता के चलते स्थगित करनी पड़ी पांडे ने बताया कि पुनः याद तिरंगा यात्रा राज्य स्थापना दिवस कि 01 दिन पूर्व 08 नवंबर को देहरादून से प्रारंभ होगी, और ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग होते हुए 2 नवंबर को घर से पहुंचेगी और जनसभा में परिवर्तित हो जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours