हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कांग्रेस सेवादल के कैंप कार्यालय पर महानगर मुख्य संगठक मंजू रानी की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तौगी ने किया, मीटिंग में पूर्व सीएम हरीश रावत का सीबीआई की आड़ में भाजपा सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे मानसिक उत्पीड़न को तत्काल रोके जाने तथा उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस सेवादल के माध्यम से किसान सेवा संगठन, श्रम सेवा संगठन, चिकित्सा सेवा संगठन, गौ सेवा संगठन, गंगा सेवा संगठन, व्यापार सेवा संगठन, वृद्धजन सेवा संगठन, आपदा सेवा संगठन के द्वारा राज्य भर में नई संस्थाएं खड़े करने का प्रस्ताव पारित किया गया, तथा 10 अक्टूबर 2019 से 21 अक्टूबर 2019 तक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी के निर्देश पर कांग्रेस सेवादल के राष्टीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई के नेतृत्व में आयोजित होने वाले 11 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ट्रेनिंग लेने के लिए राज्य प्रभारी डॉ० अमरजीत सिंह के निर्देश पर उत्तराखंड राज्य से 30 लोगों की सूची तैयार की गई हैं इस अवसर पर सह मीडिया प्रभारी जमशेद अली, मुकेश आहूजा, राहुल सूरी, अहसान इलाही, मनोहर भट्ट, सतनारायण शर्मा, विकास रस्तोगी, मोहन सैनी, सुदर्शनपंत, अमित राजपूत, सुरेश पाल, अमित कंबोज, आदि उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours