हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। भारत कृषि प्रधान देश है तथा भारत की आत्मा गांव में ही बसती है। यह कहना है नगर निगम रुड़की से बाहर हुए गांव रामपुर के निवर्तमान प्रधान अब्दुल वहीद उर्फ भूरा भाई का। माननीय सुप्रीम कोर्ट के आए अंतिम निर्णय का स्वागत करते हुए भूरा प्रधान ने कहा कि रामपुर को नगर निगम से नहीं जोड़े जाने पर गांव की जनता में खुशी की लहर है, तथा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जो उन्होंने लंबे संघर्ष के बाद रामपुर गांव को रुड़की से बाहर कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि ग्रामवासी सदैव मंत्री मदन कौशिक के ऋणी रहेंगे। भूरा प्रधान ने अपने आवास पर आए सैकड़ों ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय स्वागत योग्य है, तथा रामपुर को नगर निगम से नहीं जोड़े जाने पर सभी ग्राम वासियों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि वह गांव के विकास के लिए प्रदेश के मंत्री मदन कौशिक तथा मुख्यमंत्री से मिलकर आग्रह करेंगे कि रामपुर में ग्राम प्रधान के चुनाव कराने के साथ ही इसके रुके विकास कार्यों को गति प्रदान की जाए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours