हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबंद। लगातार बदमाशों पर कहर बनकर टूट रही यूपी पुलिस की इस बार देवबंद में आधी रात को बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। देवबंद पुलिस ने पेटी गैंग के 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश शहजाद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका एक साथी फरार हो गया देर रात्रि देवबंद इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र पुलिस टीम के साथ देवबंद मंगलौर रोड पर स्थित बॉर्डर पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे,
देखें वीडियो: अजय शर्मा सी०ओ देवबंद
तभी बाइक पर आए दो लोगों को उन्होंने रुकने का इशारा किया। लेकिन रुकने के बजाए बदमाशों ने इंस्पेक्टर पर फायर खोल दिया। जिसमें वह गोली लगने से बाल बाल बचे। तुरंत ही पुलिस ने उनकी घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की। जिसमें पैर में गोली लगने से एक बदमाश शहजाद घायल हो गया। जबकि एक बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर जंगलों के रास्ते फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।पकड़ा गया बदमाश पेटी गैंग का सक्रिय सदस्य शहजाद है जो बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव नूनाबड़ी का रहने वाला है। जिस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। पकड़े गए बदमाश शहजाद के पास से 1 तमंचा, 3 कारतूस, 1 खोका और बाइक बरामद हुई है। उसके फरार साथी की तलाश में पुलिस ने घन्टो जंगलों में काम्बिंग की है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours