हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। रुड़की में पुलिस द्वारा पत्रकार की बर्बरता से पिटाई करने के मामले को लेकर लक्सर पत्रकार संगठन में भारी आक्रोश है पत्रकार संगठन इसकी घोर निंदा करता है पत्रकार संगठन अध्यक्ष जाने आलम ने कहा कि पत्रकारों पर इस तरह का अत्याचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उन्होंने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकार संगठन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, वहीं वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद इस्लाम ने कहा कि देश के चौथा स्तंभ कहा जाने वाले पत्रकार की रुड़की पुलिस ने बर्बरता पूर्वक जो पिटाई की है वह मित्र पुलिस को शोभा नहीं देती, मित्र पुलिस का यह अत्याचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऐसे दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करें, जिससे कोई पुलिसकर्मी पत्रकारों के खिलाफ इस तरह की बर्बरता ना करें, उन्होंने हरिद्वार एसएसपी पर भरोसा जताते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि पत्रकारों को इंसाफ जरूर मिलेगा, वहीं वरिष्ठ पत्रकार फिरोज अहमद का कहना है कि पत्रकार रात और दिन क्षेत्र में सक्रिय रहकर आमजन की सेवा करता है उसके बदले मित्र पुलिस बर्बरता से पत्रकारों की पिटाई करती है अगर देश का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार के साथ रुड़की मित्र पुलिस ऐसी मित्रता निभा रही है तो आमजन के साथ मित्र पुलिस कैसी मित्रता निभाएगी, पत्रकार संगठन कंधे से कंधा मिलाकर पीड़ित पत्रकारों के साथ खड़ा है  इस मौके पर  बृजमोहन शर्मा, संजना वर्मा, संजय, गुलशेर अली, नूर आलम, समीर चौधरी, मौहम्मद दिलशाद, पहल सिंह सूरज आदि पत्रकार मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours