हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शहनाज मलिक) देवबंद। जगह-जगह फेल रही बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाहों के बीच  नगर की मरगूब कालोनी में एक व्यक्ति को लोगों ने बच्चा चोरी के शक में पकड लिया और पुलिस को सोप दिया। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। कासिमपुर रोड स्थित मरगूब कालोनी में उस समय हडक़म्प मच गया जब लोगों ने घर के बाहर खेल रहे करीब डेढ़ वर्षीय बालक को चोरी करने के प्रयास के आरोप में पागल से दिखने वाले एक व्यक्ति को दबोच लिया और धुनाई शुरू कर दी। बच्चा चोर गिरोह का सदस्य पकड़े जाने की खबर से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश मिश्र आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मरगूब कालोनी निवासी शमशाद पुत्र तराबुद्दीन के मुताबिक उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र शादाब घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचा एक अजनबी व्यक्ति टॉफी देने की बात कहते हुए मासूम बच्चे का हाथ पकडऩे लगा। उसने तुरंत मौके पर पहुंच अन्य लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम उमेश कुमार पुत्र विलास राय निवासी गांव छपार थाना बनियापुर, बिहार बताया है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्र ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है मामले की जाचं की जा रही है। घटना के सम्बंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours