हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सीपीयू पुलिस ने चंडी चौक से एक युवक को अवैध 52 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सीपीयू प्रभारी दिनेश पंवार ने बताया मै ओर एस०आई धर्मवीर व कांस्टेबल देवेंद्र नेगी चंडी चौक पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी एक स्कूटरी सवार युवक सीपीयू पुलिस को आता हुआ दिखाई दिया, सीपीयू पुलिस ने युवक को रुकने का इशारा किया, युवक के रुकने पर सीपीयू पुलिस ने देखा की स्कूटरी पर एक कट्टे में कुछ बंधा हुआ रखा है संदेह होने पर कट्टे को खोल कर देखा गया, तो उसमें 52 पव्वे अंग्रेजी अवैध शराब के बरामद हुए, पूछताछ में युवक ने अपना नाम अर्जुन पुत्र राजेंद्र निवासी सलेमपुर बताया है जिसके खिलाफ पुलिस संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours