हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। शिकायतर्कता अरविंद ने पत्रकारों को बताया की हमारे गांव का राशन डीलर अमरीश कभी राशन की दुकान को खोलता है और कभी नहीं उन्होंने बताया की राशन की दुकान में दो रास्ते हैं एक रास्ता घर में पीछे की ओर है जिससे राशन डीलर अमरीश राशन की कालाबाजारी करता है।
देखें वीडियो
जिसकी शिकायत हमने जिलाधिकारी हरिद्वार से की थी जिसके चलते आज खाद्य पूर्ति अधिकारी हमारे गांव में आए थे और उल्टा ही राशन डीलर की तरफ की बात करने लगे और किसी तरह की कोई भी जांच कार्रवाई नहीं की गई। दरअसल मामला यह है कि लक्सर तहसील क्षेत्र के सिधडू गांव निवासी रविंद्रर कुमार ने जिलाधिकारी हरिद्वार को 14 मई 2019 मे शिकायत पत्र देकर बताया था कि हमारे गांव के राशन डीलर अमरीश कुमार ने राशन की दुकान अपने घर में खोल रखी है जिसमें दो रास्ते हैं एक रास्ता दुकान में पीछे की ओर उसके घर में जाता है उन्होंने बताया कि राशन डीलर पीछे के रास्ते से राशन को घर में ले जाकर रात मे बेच देता है और राशन डीलर ने गांव में 40 राशन कार्ड फर्जी बना रखे हैं जिनका राशन, डीलर गबन कर जाता है उन्होंने पत्र में यह भी बताया कि कई बार हमने इसकी शिकायत खाद्य पूर्ति अधिकारी लक्सर से की है मगर उन्होंने बिना कार्रवाई करते हुए उल्टा हमे ही कहा कि तुम्हारी उनसे कोई जाति दुश्मनी है क्या उन्होंने पत्र में खाद्य पूर्ति अधिकारी और राशन डीलर पर मिली भगत का आरोप भी लगाया हैं। उन्होंने पत्र में जिलाधिकारी से राशन डीलर की दुकान का एक रास्ता बंद करने और राशन डीलर की जांच की भी गुहार लगाई है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours