हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार सांसद और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के हरिद्वार पहुचने पर स्थानीय सामाजिक संगठनों ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और साथ ही साथ भूपतवाला के तटबंध की सड़क चौड़ीकरण, शौचालय निर्माण और मार्ग का नाम सेना मार्ग रखे जाने के विषयक पत्र मंत्री को सौंपा। सामाजिक संगठन स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट ने हरिद्वार अपने संसदीय क्षेत्र में आये केंद्रीय मंत्री डॉ निशंक का स्वागत करते हुए आम जनमानस के हितों से जुड़ी कुछ समस्याओं का समाधान करवाने के लिए पत्र सौंपा पत्र में भूपतवाला की कुछ मूल समस्याओं का वर्णन था। पत्र ट्रस्ट के उपाध्यक्ष आदित्य सिंह राणा ने दिया उन्होंने बताया कि पत्र में भूपतवाला हरिद्वार के तटबंध की कुछ मूल समस्याओं को लेकर मंत्री जी को पत्र दिया गया है जिसमे उनसे पत्र पर की जाने वाली प्रत्येक कार्यवाही को पत्राचार के माध्यम से अवगत करवाने का भी निवेदन किया गया है। गौरतलब है कि भूपतवाला के तटबंध की सड़क चौड़ी न होने की वजह से वहां चलने वाले तीन पहिया ओर चार पहिया वाहन से स्थानीय लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसकी वजह से कुछ लोग चोटिल भी हुए है हालांकि इसी सामाजिक संगठन के प्रयास से ही पूर्व में तत्काल जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुग के द्वारा वहां बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए लोहे के चार पोल लगवाए गए थे जिन्हें किन्ही असामाजिक तत्वों ने उखाड़ दिए थे। वर्तमान स्तिथि भी पहले जैसी होने की वजह से संस्था ने सड़क चौड़ी करने की मांग के साथ वहां दस स्थाई शौचालयों के निर्माण और मार्ग का नाम सेना मार्ग करने की मांग केंद्रीय मंत्री से की है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours