हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश चौहान के पिता, संजय चौहान पंजाब केसरी व राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज, HKG NEWS पोर्टल के प्रधान सम्पादक रजत चौहान के पूज्यनीय दादा जी समाजसेवी स्व० बाबू राम चौहान का स्वर्गवास दिनांक 8.06.2019 को हो गया था,
जिनकी तेहरवीं व रस्म पगड़ी 20.06.2019 को सम्पन्न हुई, पगड़ी रस्म का समय में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, कांग्रेस सेवादल दल के अध्यक्ष राजेश रस्तौगी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव आफाक, कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राजपाल, वरिष्ट पत्रकार पी०एस० चौहान व प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित पत्रकार जगत से काफी संख्या में पत्रकार बंधुओं सहित भाजपा व कांग्रेस के पार्षदों सहित शहर के सम्मानित लोग पहुंचे,
ओर परिवार सदस्यों में राकेश चौहान, बलवीर चौहान, शिवकुमार चौहान, विजय चौहान, ऋषभ चौहान, अनिकेत चौहान व हर्ष चौहान, आपको बताते चलें कि स्व० बाबू राम चौहान हरिद्वार जनपद में समाजसेवी व्यक्ति के रुप में जाने जाते थे, और सम्पूर्ण जनपद में अपनी विनम्रता सहनशीलता के लिए जाने जाते थे, स्व० बाबू राम चौहान जी 85 वर्ष की आयु में भगवान को प्यारे हो गये, उनके जाने से समाज सेवी जगत को काफी पीड़ा पहुंची है।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours