हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध खनन से लदे एक दर्जन वाहनों को सीज किया गया हैं।
जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया, आपको बता दें कि लक्सर क्षेत्र में खनन पूर्ण बंद होने के बावजूद भी खनन माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा है। जिसकी सूचना लक्सर पुलिस को दी गई पुलिस ने टीम बनाकर चेकिंग अभियान शुरू किया और चेकिंग के दौरान अवैध खनन से लदे वाहनों को सीज कर दिया। वहीं कोतवाल विरेन्द्र सिंह नेगी का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई की जाती है उन्होने कहा कि अवैध खनन करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours