हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। शांतिकुंज अपने रचनात्मक कार्यक्रमों के लिए समाज में एक महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। पीड़ितों की सेवा हो, वृक्षारोपण अभियान या निर्मल गंगा अभियान के तहत पतित पावनी गंगा सहित देश के विभिन्न जलस्रोतों की सफाई आदि में तन, मन, धन से जुटा है। इन दिनों उत्तराखण्ड में यात्रियों की संख्या अधिक है, उनमें जागरुकता लाने के उद्देश्य शांतिकुंज परिवार ने जन जागरण रैली निकाली, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाने और पानी बचाने के लिए अपील की। गंगा को स्वच्छ बनाये रखने, पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने का आवाहन किया। रैली में शांतिकुंज कार्यकर्त्ता सहित विभिन्न साधना शिविरों में आयें भाई-बहिनों ने भागीदारी की। रैली का नेतृत्व श्यामबिहारी दुबे ने किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours