हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार।
चिन्हित करण की मांग को लेकर चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति आ चिन्हित प्रकोष्ठ ने केंद्रीय अध्यक्ष मधु नौटियाल एवं जिलाध्यक्ष मंजू लोनी के नेतृत्व में खन्ना नगर में जुलूस निकालकर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के आवास पर जाकर उनको एक सूत्रीय ज्ञापन प्रस्तुत किया। ज्ञापन में हस्ताक्षर करता सुमन चौहान, कमला पुरोहित, अंजना बड़थ्वाल, सुमित्रा देवी, उमा नेगी, सरोज पुरोहित, जयंती ध्यानी, सुमित्रा कुकशाल आदि सैकड़ों महिलाओं ने कहा कि चिन्हित करण की मांग को लेकर आपको हमने सैकड़ों ज्ञापन दिए हैं परंतु आज तक आपने हमारा चिन्हित करण नहीं कराया। जिससे राज्य आंदोलनकारियों में भारी आक्रोश है। जिलाध्यक्ष सतीश जैन ने मदन कौशिक जी को बताया कि चिन्हित करण की कट ऑफ डेट 30 दिसंबर 2017 से पूर्व आपको लगातार ज्ञापन देते रहे और आप मात्र आश्वासन पर आश्वासन देते रहे। ज्ञापन में यह भी कहा कि अब हमें पता है कि आप यही कहोगे कि अब आचार संहिता लग रही है। उसके बाद कराया जाएगा। मदन कौशिक ने समस्त उपस्थित राज्य आंदोलनकारियों को उनकी समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours