हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम  वार्ड न० 32 के कांग्रेसी पार्षद अनुज सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा महाबाईक रैलियों का आयोजन पूरे देश में किया गया। वही हमारे हरिद्वार में भी मंत्री तथा सांसद और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में रैलिया निकाली। इस बात से भाजपा वालों की ढोंग वाली मानसिकता का पता चलता है कि एक तरफ शहीदों की अस्थियां गंगा जी में प्रभावित हो रही थी वहीं दूसरी ओर भाजपा के मंत्री, विधायक, सांसद और युवा मोर्चा के नेता डीजे, ढोल बजाकर रैलियों में भाग लेकर डांस करते हुए दिखाई दिऐ। उन्होंने कहा कि आए दिन हमारे सैनिक सरहदों पर शहीद हो रहे हैं लेकिन देश भक्ति का पाठ पढ़ाने वाले भाजपाई अपनी माहरैलियों को बंद नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शहीदों के बलिदान को राजनीतिक शक्ल देकर आगामी लोकसभा चुनाव में केवल वोट बटोरने मेें लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों की मानसिकता  से पता चलता है कि भाजपा केवल देशभक्ति का ढोंग करती है। जबकि वतन पर शहीद होने वाले जवानों के परिवारो की भावनाओं से उनको कोई लेना देना नहीं है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours