हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। जहाँ पूरी दुनिया मे पर्यावरण बचाने को लेकर एक मुहिम चलाई जा रही है विकसित देश हो या विकासशील देश सभी लोग पर्यावरण को लेकर जागरूक हो रहे है ऐसी ही एक मुहिम को लेकर धर्मनगरी हरिद्वार में सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया। इस मुहिम में क्या बच्चे क्या बड़े सबने मिलकर पौधे रोपित किये, संस्था की संचालक गोतमी शर्मा ने कहा उनकी संस्था इसी तरह पर्यावरण को बचाने के लिये कार्य करती रहेगी, संस्था के इस कार्य से स्थानीय लोग भी काफी उत्साहित दिखे, उनका कहना है इस मुहिम से और लोग भी जागरूक होकर पर्यावरण को बचाने में आगे आएंगे कार्यक्रम में मौजूद रहे शुभ स्नेह सोशल एंड वेलफेयर ट्रस्ट इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में मौजूद रहे, आशीष पाराशर, चंचल शर्मा, संजीव शर्मा, उन्नति शर्मा, वरूण भारद्वाज, भविष्य शर्मा, गौरव पाल, शिवम अरोड़ा, पार्थ शर्मा, प्रज्ञा शर्मा और स्टडी एब्रॉड इमिग्रेशन कंसल्टेंट के डायरेक्टर प्रदीप पाल ने भी अपना अहम योगदान दिया। इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ रखना शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रखना है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours