हरिद्वार की गूंज (2
4*7)
(राव ज़ुबैर पुंडीर) भगवानपुर। थाना भगवानपुर पुलिस व सी आई यू रुड़की की संयुक्त टीम द्वारा पता रस्सी सुराग रस्सी करते हुए अथक प्रयास से भगवानपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव इनायतपुर में कार्यरत शिक्षिका की गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें रखा पर्स चोरी कर लेने के संबंध में दिनांक 3 /02/19 को चेकिंग के दौरान इमली रोड सम्राट कॉन्पलेक्स के पास दो मोटरसाइकिल सवार  आरिफ पुत्र शहीद निवासी आदर्श नगर रुड़की व प्रदीप पुत्र दीवान सिंह धामी निवासी डीजीएम अस्पताल रुड़की को रोकने पर पूछताछ करने से उनके कब्जे से उपरोक्त शिक्षिका के पर्स से चुराई हुई नगदी व कागजात बरामद किए गए  इसके अतिरिक्त भगवानपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव सिकरोड़ा में परचून की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले  से नगदी चुराने के संबंध में भगवानपुर पुलिस द्वारा पता राशि सुराग रस्सी व सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध युवक सलमान पुत्र वहीद निवासी ग्राम सिकरोड़ा से पूछताछ कर उपरोक्त परचून की दुकान से चुराई गई नकदी बरामद की गई तथा क्षेत्र में अवैध  सट्टा की खाई बाड़ी करते हुए  अभियुक्त  साजिद  पुत्र यामीन  निवासी सिकंदरपुर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से नगद ₹ 2800 बरामद हुए उपरोक्त अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा, आपको ज्ञात होगा है, कि वर्तमान मे भगवानपुर के नये थानाध्यक्ष श्री संजीव थपरियाल है, जो पूर्व मे ज्वालापुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक रहे है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours