हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जन्मेजय खंडूरी महोदय द्वारा बैंकों में हो रही धोखाधड़ी, ठगी आदि पर अंकुश लगाए जाने के संबंध में दिशा निर्देश निर्गत किए गए थे जिसके क्रम में जनपद थाना पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में स्थित बैंक तथा एटीएम की चेकिंग की गई। बैंकों और एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि के रखरखाव सही ढंग से रखने के संबंध में बैंक अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया तथा संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर पूछताछ कर पुलिस को सूचना करने को भी कहा गया। आपको बता दें कि बैंकों में आए दिन भोले भाले व्यक्तियों को टप्पे बाज अपना शिकार बना लेते हैं और उनका पैसा लेकर फरार हो जाते हैं। एसएसपी महोदय ने घटनाओं का संज्ञान लेते हुए जनपद पुलिस को निर्देशित किया है। जिससे धोखाधड़ी, ठगी की घटनाओं पर अंकुश लग सके।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours