हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकान्त पाठक) हरिद्वार। पुलिस मुहकमे के कार्यों में चमत्कारिक बदलाव कर सुरक्षा के कड़े निर्देशानुसार हरिद्वार जनपद में युवा पुलिस अधिकारी के रूप में श्री जन्मेजय खंडूरी जी अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब है इतना ही नहीं बल्कि जो कार्य अबतक केवल विचारों तक सीमित थे उन्हे भी कर दिखाते हुए, एसएसपी श्री खंडूरी जी ने मोबाइल चोरी की समस्या से निपटने के लिए जनहित में कारगर कदम की शुरुआत कर मोबाइल सेल का गठन कर पुलिस और जनता के बीच दूरी को समाप्त करने का नया अन्दाज पेश किया उन्होने मोबाइल चोरी होने पर एस०ओ०जी प्रभारी हरिद्वार व एस०ओ०जी प्रभारी रूड़की से सम्पर्क करने हेतु कहा क्यों आम जनता सीधे थाने जाने से कतराती है व कई बार मोबाइल चोरी की घटनायें दर्ज ना हो पाने से जनता नाउम्मीदी की शिकार भी होती है, अपनी दूरगामी सोच का उदाहरण पेश करते हुये युवा पुलिस अधिकारी ने यह बेहद खूबसूरत सराहनीय कदम जनता व पुलिस के बीच की दूरी समाप्त करने हेतु उठाया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours